Weather Alert-

Weather Alert- अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए सवेंदनशील, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Weather Alert- भारी बारिश के आसार को देखते हुए सभी से अनुरोध है कि हो सके तो यात्रा न करे और बेवजह इधर उधर घूमने न निकले नदियों के किनारो पर जाना बंद कर दे साथ ही बारिश से कटे हुए पहाड़ी ढालो या कटी हुयी टूटी सड़क और सड़क के किनारो से दूर ही रहे।

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का अंदेशा जताया है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

खास बात यह है कि इस बार मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों तक में भी रेड अलर्ट जारी हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है और जिससे सामान्य जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहेगा, उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका है।

Weather Alert- मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं, हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें, इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

Weather Alert- तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

बुधवार को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *