Bhoot Jholakiya- भारत की सबसे तीखी मिर्च से बनी चिप्स ने जापानियों के छुड़ाए पसीने

Bhoot Jholakiya-  भारत के लोग आमतौर पर मसालेदार और तीखी चीजें ही खाना पसंद करते हैं, जबकि विदेशों में लोगों को मसालेदार चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं आतीं. अगर गलती से कभी उन्होंने कोई तीखी चीज खा ली तो उनकी हालत खराब हो जाती है, आजकल ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में है.

दरअसल, जापान में बीते दिन स्थानीय उत्पादक इसोयामा कॉर्प द्वारा उत्पादित मसालेदार क्रिस्प्स खाने के बाद कम से कम 14 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलचस्प बात ये है कि उन छात्रों ने भारत की सबसे तीखी मिर्च से बनी चिप्स खा ली थी।

ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 जापानी छात्रों ने चिप्स खाने के बाद मुंह और पेट में दर्द की शिकायत की थी. इस चिप्स को ‘R18 करी चिप्स’ के नाम से जाना जाता है. खास बात ये है कि चिप्स के पैकेट पर साफ-साफ ये चेतावनी दी गई होती है कि इसे 18 साल से कम उम्र के लोग न खाएं और साथ ही

Bhoot Jholakiya- उच्च रक्तचाप या खराब पाचन वाले लोगों को भी इसका सेवन न करने की सलाह दी गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलू चिप्स को बनाने के लिए भारतीय मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे भूत जोलोकिया या भूत झोलकिया के नाम से जाना जाता है।

Bhoot Jholakiya
Bhoot Jholakiya

स्थानीय पुलिस ने जापान टुडे को बताया कि दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर रोकुगो कोका हाई स्कूल में फर्स्ट ईयर की 13 लड़कियों और एक लड़के ने मतली और मुंह और पेट में दर्द महसूस होने की शिकायत की, जिसके बाद आपातकालीन सेवा को कॉल किया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि ये तीखा चिप्स एक छात्र क्लास में लेकर आया था, जिसे क्लास के 30 छात्र-छात्राओं ने शेयर किया था और फिर बीमार पड़ गए।

Bhoot Jholakiya- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिप्स के निर्माता ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को इसके अत्यधिक मसालेदार स्वाद के कारण इस प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोडक्ट का सेवन करते समय मसालेदार भोजन पसंद करने वालों के साथ-साथ जो लोग मसालेदार भोजन पसंद नहीं करते, उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए।

भूत झोलकिया भारत की सबसे तीखी मिर्च और दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक है, इसकी खेती पूर्वोत्तर भारत में होती है, खासतौर पर मणिपुर, नागालैंड और असम के आसपास के इलाकों में. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, साल 2007 से 2011 तक यह दुनिया की सबसे तीखी मिर्च थी।

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *