CM Dhami on Forest Fire- उत्तराखंड में वनों की आग बुझाने फील्ड में उतरे अधिकारी, सीएम धामी के सख्त निर्देश

CM Dhami on Forest Fire- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और आग पर नियंत्रण पाने के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए सभी जिले के जिला अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वनाग्नि पर काबू पाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग के अफसर को भी फील्ड में उतरना होगा जंगल की आग पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल की आग हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है जिसको अफसर ऑफिस में बैठकर काबू नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑफिस से निकलकर फील्ड में उतरना होगा जिसमें सभी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को भी वन प्रभाग आवंटित किए जाएं,

CM Dhami on Forest Fire- सीएम ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए कि वन विभाग के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी आग पर काबू पाने के लिए तय की जाए और इसके साथ ही जिले के जिला अधिकारियों का भी पूरा सहयोग दिया जाए उन्होंने कहा कि जो फायर वॉचर्स फील्ड में काम कर रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिए बीमा इत्यादि की सुविधा के बारे में भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएफओ और उनसे ऊपर के अफसर मौके पर जाकर आग के नियंत्रण पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर उनके निर्देशों के सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने कहा कि वनाग्नि के मामलों में अब तक 350 केस दर्ज किया जा चुके हैं जिसमें 60 नामजद मुकदमे दर्ज किए गए हैं ,और जहां कहीं से भी घटना की सूचना मिल रही है वहां पर तुरंत टीमें भेज कर 6 घंटे में आग पर काबू पाया जा रहा है। मुख्य सचिव रतूड़ी ने वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि पिरुल को लेकर एनटीपीसी के साथ करार किया जा चुका है और एनटीपीसी ने वनों की पिरुल लेना भी आरंभ कर दिया है

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *