Bharat Ratna to Advani- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाना समस्त कार्यकर्ताओं एवं देश की राष्ट्रवादी जनता के लिए गौरव का क्षण है।
Bharat Ratna to Advani- इस अवसर पर श्री आडवाणी जी के आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी का उपस्थित होना वरिष्ठजनों के प्रति आदर व सम्मान भाव को दर्शाता है।’
यह भी पढ़ें…