Devbhoomi Crime Control-

Devbhoomi Crime Control- देवभूमि में देह व्यापार- शातिर तान्या गिरफ्तार

Devbhoomi Crime Control- टूरिस्ट स्टेट उत्तराखंड में नशा और अब देह व्यापार जैसा घिनौना जुर्म पोलिस और सरकार के लिए चुनौती बन रहा है। तेज़ी से फैला स्पा मसाज सेंटरों का जाल और ड्रग्स सप्लायरों की धरपकड़ बताती है कि क्यों ये गंदा धंधा आज नयी पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहा है।

ताज़ा मामला हल्द्वानी से सामने आया है जहाँ नाबालिग बच्चियों की पेशेवर सप्लायर और सेक्स रैकेट चलाने वाली तान्या शेख एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त है और इस बार वो भी सेक्स रैकेट का धंधा चलाते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने एक घर से तान्या शेख के साथ पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

Devbhoomi Crime Control- तान्या पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुकी है

Devbhoomi Crime Control- स्थानीय पुलिस के मुताबिक कई दिनों से कलावती कालोनी के लोग इलाके में देह व्यापार की शिकायत कर रहे थे। मामले की जांच कराई गई तो सूचना सही मिली। मंगलवार को पुलिस ने कलावती कालोनी के सामने गांधी आश्रम वाली गली के एक घर में छापा मारा तो यहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से पुलिस ने 24 परगना बसंती सोना कांची पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख को गिरफ्तार किया है। तान्या सेक्स रैकेट की संचालिक है।

तान्या के अलावा काठगोदाम निवासी फैजल खान और सकलैन शेख को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय पीड़िता को मुक्त कराया है। जिसे नौकरी के नाम पर तान्या हल्द्वानी लाई और यहां देह व्यापार करा रही थी। तान्या ने यहां 15 दिन पहले कमरा किराए पर लिया था।

Devbhoomi Crime Control- मौके से शक्तिवर्धक दवाएं, 10 हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।  बता दें कि पुलिस ने पिछले साल मई में भी तान्या के गुर्गों को भोटियापड़ाव के संजय नगर से गिरफ्तार किया था।

तान्या यहां आसिम के घर से देह व्यापार चला रही थी और दबिश पर छत कूद कर भाग गई थी। उसके गुर्गे के चंगुल से पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को आजाद कराया गया था। इस लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। तान्या को मुखानी पुलिस भी देह व्यापार के मामले में पकड़ चुकी है। उ

त्तराखंड पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट लगातार छापेमारी कर इस तरह के गैंग और अपराधियों को दबोचती भी है लेकिन गंदे धंधे के शातिर गिरोह अक्सर अपनी मौजूदगी दिखा ही देते हैं।

यह भी पढ़ें…

IAS Deepak Rawat का फैसला ऑन-द-स्पॉट, महिला को वापस दिलवाये 17 लाख रुपये