CM Dhami on Akhilesh- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एक हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। सीएम धामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह बयान समस्त उत्तराखंडवासियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान और देवभूमि की पवित्र अस्मिता का सीधा अपमान है।
मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उस काले अध्याय का गहरा दर्द आज भी प्रदेशवासियों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के गौरव, मान-सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी स्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

CM Dhami on Akhilesh- कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
उत्तराखंड कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने पिछले शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, बड़े पैमाने पर पलायन और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा और सम्मान के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस के नेताओं पर ही छोटी-छोटी बच्चियों को फोन करके धमकाने जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
CM Dhami on Akhilesh- राजनीतिक दिखावे बनाम विकास की राजनीति
CM Dhami on Akhilesh- मुख्यमंत्री ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता पूरी तरह भली-भांति जानती है कि कौन दल सिर्फ राजनीतिक दिखावा और बयानबाजी कर रहा है और कौन विकास व जनकल्याण की ठोस नीतियों के माध्यम से उत्तराखंड को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें…
