आपकी हथेली के पर्वत बताते हैं खूबियां और कमज़ोरियाँ

Palm Reading- हाथ में रेखाओं, चिन्हों के साथ-साथ ग्रहों के पर्वत भी होते हैं। जो हमें हमारे जीवन के बारे में काफी कुछ बताते हैं। इन पर्वतों को देखकर ग्रहों की स्थिति का भी पता चल जाता है। हर ग्रह के पर्वत का हाथ (Palm ) में निश्चित स्थान होता है। अगर उस स्थान पर सामान्य से अधिक उभार दिखाई देता है तो इसका मतलब आपका उस स्थान वाला ग्रह काफी मजबूत है। वहीं अगर पर्वत दबा हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपका ग्रह कमजोर है। जानिए हथेली में किस स्थान पर कौन से ग्रह का पर्वत होता है।

हथेलियों में उँगलियों के नीचे और हथेली के विशिष्ट क्षेत्र को पर्वत कहा जाता है। इन्हीं पर्वतों के द्वारा जातक के स्वभाव की विशेषताएँ और खूबियां-कमियां मालूम होती हैं। हमारी हथेली में मुख्यतः 7 प्रकार के पर्वत पाये जाते हैं| आइये जानते हैं हथेली में पाये जाने वाले इन पर्वतों के स्थान और महत्व को-

गुरु पर्वत

यदि आपके हाथ (Palm ) में गुरु पर्वत पूर्ण रूप से विकसित हो और इस पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसे लोगों के अंदर काफी ऊर्जा होती है और इसका प्रयोग ये अच्‍छे कार्यों में करते हैं। ऐसे जातकों को कई बार भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का भी पूर्वाभास हो जाता है। इन्‍हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होती है। ये आगे चलकर एक अच्‍छा करियर बना पाते हैं।

शनि पर्वत
जिन जातकों का शनि पर्वत बलशाली होता है उनके भाग्‍य में सदैव वृद्धि होती है और उन्‍हें कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं पाता है। ऐसे जातकों के पास धन सदैव बना रहता है। इनकी तरक्‍की निरंतर होती रहती है, इन्‍हें कम मेहनत में ही सफलता प्राप्‍त होती है।

Palm Reading

सूर्य पर्वत

किसी के हाथ (Palm ) में सूर्य पर्वत अच्‍छे से उठा हुआ हो और उस पर एक रेखा हो तो ऐसे लोग धनी होते हैं और समाज में उनकी खासी इज्‍जत होती है। इन्‍हें अपने जीवन में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है।

बुध पर्वत
किसी व्‍यक्ति के हाथ (Palm ) में बुध पर्वत पर एक रेखा होती है तो व्‍यक्ति धनवान होता है और उसके जीवन में समृद्धि आती है। ऐसे जातक आगे चलकर सफल व्‍यापारी बनते हैं और उन्‍हें अच्‍छा खासा मुनाफा होता है। हो सकता है कि उनके जीवन में कभी उतार-चढ़ाव आए तो भी वह उससे आसानी से पार पा लेते हैं और जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं।

शुक्र पर्वत
शुक्र पर्वत का उठा हुआ होना व्‍यक्ति के सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। यदि किसी व्‍यक्ति के शुक्र पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसे जातक तीव्र काम वासना वाले होते हैं। इनके मन में कामुकता सदैव बढ़ी रहती है और इनके मन में विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है

चंद्र पर्वत
चंद्र पर्वत व्‍यक्ति की सेहत को लेकर विशेष भूमिका निभाता है। जिनके हाथ में चंद्र पर्वत ठीक से विकसित होता है वे बीमारियों से दूर रहते हैं। जिनके चंद्र पर्वत पर एक रेखा होती है, उन्‍हें हमेशा परिवार में भी सुख की प्राप्ति होती है।

मंगल पर्वत
यदि मंगल पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसे जातकों में ऊर्जा का परम भंडार होता है और ऐसे जातक साहसी और पराक्रमी होते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में सबसे अधिक लाभ प्राप्‍त होता है। इनकी राशि पर अग्नि तत्‍व का प्रभाव होने के कारण इनके जीवन में सदैव उत्‍साह बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *