Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Uttarakhand News- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, का निधन प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

Uttarakhand News- उत्तराखंड की राजनीति से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया, उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि ईमानदार और अनुशासित नेतृत्व की पहचान माने जाते थे। भारतीय सेना में मेजर जनरल के रूप में सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई, वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अपने कार्यकाल में पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती और सड़क व बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर काफी चर्चित रहे।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कई सरकारी कार्यक्रम स्थगित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें “ईमानदार जननेता” तथा “उत्तराखंड का सच्चा सिपाही” बता रहे हैं।

Uttarakhand News- उत्तराखंड की राजनीति में भुवन चंद्र खंडूड़ी को हमेशा एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Bhuwan Chandra Khanduri, भुवन चंद्र खंडूड़ी, Uttarakhand, उत्तराखंड, Former CM, Uttarakhand News, Breaking News, राजकीय शोक, Pushkar Singh Dhami, उत्तराखंड समाचार, Indian Politics, Political News, RIP Khanduri, BJP, Dehradun, Haridwar, श्रद्धांजलि, State Mourning, Latest News, Trending News,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *