Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Uttarakhand News- कार पूलिंग से नो व्हीकल डे तक, CM धामी का बड़ा एक्शन

Uttarakhand News- ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन लागत के बीच पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में ऊर्जा संरक्षण को लेकर सख्त और व्यापक कार्ययोजना लागू कर दी है, इस दिशा में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु द्वारा सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे सरकारी स्तर पर ऊर्जा उपयोग में सुधार लाया जा सके।

सरकार का मानना है कि कोविड-19 के बाद की आर्थिक चुनौतियां, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ऊर्जा संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग बेहद जरूरी हो गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा बचत को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी की जा रही है।

नई गाइडलाइन के तहत अब सभी सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अनिवार्य होगा। अनावश्यक बिजली खपत रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं, साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साझा वाहन उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Uttarakhand News- ईंधन की बचत को बढ़ावा देने के लिए वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और साइकिल शेयरिंग जैसी व्यवस्थाओं को भी लागू करने की योजना है, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से “विजिट माय स्टेट” और “हॉलीडे इन इंडिया” जैसे अभियानों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Uttarakhand News

इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम विकसित किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “मेड इन उत्तराखंड” अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ा जाएगा।

Uttarakhand News- कृषि क्षेत्र में भी सुधार की दिशा में प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि और बायो-इनपुट आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को जीरो बजट फार्मिंग और नेचुरल फार्मिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही राज्य में सौर ऊर्जा, पीएनजी, एलपीजी और बायोगैस परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए हैं, “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” के तहत रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तराखंड आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *