Gairsain News- CM ने गैरसैंण में जनता से लिया फीडबैक

Gairsain News- उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह भराड़ीसैंण में सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से चाय पर बातचीत की उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियाँ ली और वहां मौजूद जनता से सरकार की विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक भी लिया, इसका उद्देश्य पहाड़ के लोगों की समस्या, अपेक्षाएँ और योजनाओं की जमीन पर प्रभाव को सीधे जानना था।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पहाड़ी क्षेत्रों का संतुलित विकास है, जिसमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएँ सुनिश्चित हों उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में इकोलॉजी और इकॉनमी के बीच संतुलन बनाकर विकास की दिशा में काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025‑26 का हवाला देते हुए बताया कि राज्य की विकास दर 7.23 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्षों में विकास की सकारात्मक ट्रेंड को दर्शाता है।

Gairsain News

उत्तराखंड में 111,703 करोड़ से अधिक का बजट 2026‑27 सदन में पेश किया गया है, जिसमें बुनियादी ढांचे, रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

Gairsain News- बजट सत्र में सरकार का फोकस समावेशी विकास, युवा‑किसान‑महिला सशक्तिकरण और पर्यटन के साथ ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के विकास पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *