SASCI Uttarakhand- उत्तराखंड को वित्तीय प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि मिली है, स्पेशल असिस्टेंस स्कीम फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI) के पार्ट IX के तहत राज्य को 350 करोड़ रुपये की इंसेंटिव राशि स्वीकृत हुई है, इस योजना का उद्देश्य राज्यों को बेहतर वित्तीय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताया है उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और खर्च नियंत्रण की नीति का परिणाम है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य ने टैक्स कलेक्शन बढ़ाने, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने, डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करने और बजट प्रबंधन में सुधार जैसे कदम उठाए हैं। इन्हीं सुधारों के कारण उत्तराखंड को यह विशेष प्रोत्साहन मिला है।
SASCI Uttarakhand- उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राज्य को खनन क्षेत्र में पारदर्शी नीतियां लागू करने, ई-टेंडरिंग और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू करने तथा परिवहन विभाग में सुधार के लिए केंद्र से इंसेंटिव राशि मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। यह प्रोत्साहन राशि राज्य की विकास योजनाओं को गति देगी।
गौरतलब है कि 23 फरवरी को केंद्र सरकार ने हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। वहीं, SASCI 2025-26 के तहत 105.11 करोड़ रुपये और अप्रैल से पहले लागू सुधारों के लिए अतिरिक्त 20 करोड़ रुपये की राशि भी राज्य को स्वीकृत की गई है।
SASCI Uttarakhand- सरकार का कहना है कि ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।