Ration Card eKYC- 5 साल से कम बच्चों को ई-केवाईसी से छूट, सरकार का बड़ा फैसला

Ration Card eKYC- उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के तहत अब पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं होगा। सरकार ने ऐसे बच्चों को अगले एक वर्ष तक ई-केवाईसी से छूट देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश में करीब चार लाख राशन कार्ड धारकों को राहत मिलेगी।

हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब बच्चों की उम्र पांच से छह वर्ष के बीच होगी, तब उनका बायोमेट्रिक अपडेट कराकर ई-केवाईसी करानी अनिवार्य होगी।

Ration Card eKYC- देहरादून में 3.75 लाख राशन कार्ड जारी

देहरादून जिले में वर्तमान में कुल लगभग 3.75 लाख राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें:

इन राशन कार्डों में कुल 14.73 लाख यूनिट पंजीकृत हैं। भारत सरकार के निर्देश पर इन सभी यूनिटों का सत्यापन कार्य चल रहा है।

Ration Card eKYC- 70 हजार यूनिट पांच साल से कम उम्र के बच्चों की

Ration Card eKYC- जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, कुल यूनिटों में से अनुमानित करीब 70 हजार यूनिट पांच साल से कम उम्र के बच्चों की हैं। इन बच्चों की बायोमेट्रिक ई-केवाईसी न हो पाने के कारण राशन कार्ड धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

देहरादून शहर में अब ई-केवाईसी का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुरुआती दिनों में लोगों में भ्रम और असुविधा के कारण स्थिति खराब रही, लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग स्वयं ई-केवाईसी कराने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

Ration Card eKYC- अब तक देहरादून जिले में नौ लाख से अधिक लोग अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा चुके हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया,
“पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी, जिससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी हो रही थी। अब भारत सरकार के निर्देशानुसार ऐसे बच्चों को ई-केवाईसी से छूट दी गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *