Youtuber Arrested

Youtuber Arrested- टेडी मास्क पहन छात्राओं पर कमेंट करता था यूट्यूबर, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Youtuber Arrested- हरिद्वार के रुड़की में पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक टेडी बियर का मास्क लगाकर बाइक चलाता था और इस दौरान स्कूल की छात्राओं पर कमेंट करता था। इतना ही नहीं आरोपी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था, जिससे छात्राएं परेशान थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी।

अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं पुलिस इस तरह की वीडियो बनाने वाले अन्य युवकों की भी तलाश में जुटी हुई है। घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने मंगलौर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Youtuber Arrested- पकड़ा गया युवक अपने यूट्यूब चैनल की पॉप्युलैरिटी बढ़ाने के लिए स्कूल से आती जाती छात्राओं के आसपास वीडियो बनाया करता था, उन पर कमेंट करता था। पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी।

पुलिस ने वायरल वीडियो के जरिए युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने कहा कि यूट्यूब पर रील बनाने वाले युवक अगर गलत काम करेंगे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही ऐसा करने वाले अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें…

Orange Alert In Uttarakhand-1 से 3 मार्च तक इन जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट