Waste to Wonder Park

Waste to Wonder Park- प्लास्टिक रिसाइकल कर होगा बेहतरीन उपयोग

Waste to Wonder Park- आज शहरी जीवन की एक बड़ी चुनौती है प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन,प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग और इसका उचित निस्तारण न होने से पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. प्लास्टिक न तो जल्दी नष्ट होता है और न ही आसानी से मिट्टी में मिल पाता है, जिसके कारण यह हमारी नदियों, जमीन और जंगलों को प्रदूषित कर रहा है. इस चुनौती से निपटने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऋषिकेश नगर निगम ने एक नै पेहलकी है।

वेस्ट टू वंडर पार्क (Waste to Wonder Park)

ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े को न केवल एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक किया है, बल्कि इसे रीसाइकिल करके विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल भी कर रहा है, नगर निगम आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के सही प्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

  • इनमें से सबसे खास है ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क, जिसे नगर निगम ने अपने परिसर में तैयार किया है, इस पार्क में पुराने टायर, खराब स्ट्रीट लाइट्स, और पुरानी साइकिल-स्कूटर जैसी चीजों का रचनात्मक उपयोग किया गया है.
  • इन चीजों से बच्चों के झूले और सजावटी सामान बनाए गए हैं, जिससे न केवल प्लास्टिक का पुनः उपयोग हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा रहा है।
  • इस पहल के जरिए ऋषिकेश नगर निगम ने न सिर्फ प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को लेकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है, बल्कि लोगों को भी यह संदेश दिया है कि प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग कर इसे उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है।

Waste to Wonder Park- इसके अलावा, नगर निगम ने रीसाइकिल प्लास्टिक से बैंच, ट्री गार्ड और प्लास्टिक बैंक बॉक्स भी बनाए हैं, जो शहर को सुंदर बनाने में सहायक हैं. प्लास्टिक कचरे का ऐसा उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि यह लोगों में जागरूकता भी फैलाता है कि किस तरह हम अपने कचरे का सही प्रबंधन कर सकते हैं।

ऋषिकेश नगर निगम की यह पहल अन्य नगर निकायों के लिए भी एक प्रेरणा है कि वे भी प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग कर सकते हैं, इस तरह के प्रोजेक्ट्स के जरिए नगर निगम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव ला रहा है और शहरी जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज