Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather- लगातार चढ़ने लगा पारा, 32 डिग्री पहुंचा तापमान

Uttarakhand Weather- प्रदेश में अब लगातार मौसम को पारा चढ़ने लगा है। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, इस महीने का अभी तक का सबसे अधिक तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।

दिन प्रतिदिन चिलचिलाती धूप अब सहन नहीं की जा रही है वहीं, शाम होने के बाद सुबह 8 बजे तक मौसम में नरमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, दिन में कड़क धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने के कारण कई बार दोपहिया राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।

Uttarakhand Weather- मौसम विभाग की ओर से जारी 12 दिन में तापमान की स्थिति

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
7 मार्च 26.5 8.5
8 मार्च 28.5 12.8
9 मार्च 29.5 10.5
10 मार्च 29.6 7.0
11 मार्च 30.5 12.2
12मार्च 31.5 12.0
15 मार्च 30.5 12.5
16मार्च 27.5 11.8
17मार्च 31.5 11.5
18मार्च 29.5 10.5
19मार्च 31.0 12.5
20मार्च 32.0 10.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज