Uttarakhand Sarkar

Uttarakhand Sarkar- टॉपर छात्रों को मिलेगा DM और SP बनने का अवसर

Uttarakhand Sarkar- उत्तराखंड सरकार ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से एक नई और प्रेरणादायक योजना की शुरुआत की है। इस पहल के तहत राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके जिले में एक दिन के लिए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ का विकास करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना को जल्द ही सभी जिलों में लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस कदम को न सिर्फ छात्रों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बताया, बल्कि इसे उनके भविष्य निर्माण में सहायक अनुभव भी कहा। उनके अनुसार, इससे छात्रों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर मार्गदर्शन में उपयोगी होगा।

Uttarakhand Sarkar- इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य की नदियों को लेकर एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। उन्होंने “नदी उत्सव” आयोजित करने की घोषणा की, जो राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन को जनभागीदारी के साथ एक आंदोलन का रूप देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नदियां केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और जीवनशैली की धरोहर हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज