Uttarakhand Development Projects- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री का 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के इतिहास में केवल रिकॉर्ड बनाने का समय नहीं, बल्कि लंबे समय से विकासशील देश की अवधारणा पर अटके भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी युग रहा है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है, सुरक्षित है और वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता स्थापित कर चुका है।” यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित विशेष मीडिया संवाद के दौरान कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और उत्तराखंड को मिले विशेष लाभों का पूरा ब्योरा देश के सामने रखा।
“देश अब नारों पर नहीं, काम पर वोट देता है” – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार (2014, 2019 और 2024 में) प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देकर यह साबित कर दिया है कि देश अब खोखले नारों के झांसे में आने वाला नहीं है।
कागजों से जमीन पर उतरी योजनाएं: सीएम ने कहा, “कांग्रेस ने दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए, लेकिन सिर्फ अपने नेताओं की गरीबी हटाई। इसके विपरीत, मोदी सरकार में योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं बनतीं, बल्कि जमीन पर उतरती हैं। यही कारण है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।”

सुरक्षा की नई संस्कृति: देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत है, जो आतंकवादी घटनाओं पर केवल ‘निंदा’ नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की नई सुरक्षा कार्य संस्कृति को दुनिया के सामने साबित किया है।
Uttarakhand Development Projects- योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उन योजनाओं का विशेष उल्लेख किया जिन्होंने सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को बदला है:
- किसान और गरीब कल्याण: प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेते ही पीएम मोदी का पहला हस्ताक्षर ‘किसान सम्मान निधि’ की फाइल पर था।
- राशन और आवास: देश के 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए जा चुके हैं।
- महिला उत्थान: 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। इसके साथ ही जन-धन, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान ने बुनियादी स्तर पर बदलाव लाया है।
Uttarakhand Development Projects- उत्तराखंड को मिला ₹2 लाख करोड़ का ‘मोदी कवच’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जिसका सीधा परिणाम राज्य में दिख रहा है। वर्तमान में देवभूमि में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हैं।
उत्तराखंड में बड़े विकास के मील के पत्थर:
- वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का भव्य पुनर्विकास।
- कनेक्टिविटी में क्रांति: चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण।
- तीर्थयात्रा को नई ऊंचाई: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं।
- सीमांत क्षेत्रों का विकास: ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के तहत आखिरी गांवों तक विकास की नई धारा।
- महिला सशक्तीकरण: प्रदेश की 2.54 लाख से अधिक महिलाओं का ‘लखपति दीदी’ बनना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
- Uttarakhand Development Projects- ‘यह भारत के आत्मविश्वास की गौरवशाली यात्रा है’- महेंद्र भट्ट
Uttarakhand Development Projects- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये 12 वर्ष केवल एक सरकार के नहीं, बल्कि जन-जन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की गौरवशाली यात्रा के हैं। डिजिटल क्रांति से लेकर आधारभूत संरचना (Infrastructure) के विस्तार तक, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।
इस महत्वपूर्ण मीडिया संवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी और कमलेश रमन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।