Uttarakhand BJP President

Uttarakhand BJP President- महेंद्र भट्ट एक बार फिर बने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष, निर्विरोध चयन

Uttarakhand BJP President- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में एक बार फिर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को आयोजित पार्टी की प्रदेश परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। इस पद के लिए महेंद्र भट्ट अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उनका निर्विरोध चयन पहले ही तय माना जा रहा था।

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय चुनाव प्रभारी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के नाम की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Uttarakhand BJP President- दूसरा कार्यकाल, मजबूत नेतृत्व का भरोसा

महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार यह पद मिला है। इससे पहले 2022 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके पहले कार्यकाल के दौरान पार्टी ने उत्तराखंड में 2024 के लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही निकाय चुनावों में भी भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई। संगठन में उनके प्रभाव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेहतर तालमेल को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

भाजपा ने महेंद्र भट्ट को 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को देखते हुए दोबारा यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी उम्मीद कर रही है कि भट्ट और मुख्यमंत्री धामी की जोड़ी संगठन और सरकार दोनों को मजबूत दिशा देने का कार्य करेगी।

Uttarakhand BJP President- घोषित हुए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड से राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों की घोषणा भी की है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में भाग लेंगे। घोषित सदस्यों में शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
  • डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
  • हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
  • टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह
  • नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट
  • कल्पना सैनी

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज