Tanakpur Rojgar Mela- उत्तराखंड के युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, इस मेले में चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी और प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के साथ सीधे संपर्क का मौका मिलेगा।
यह मेला सरस कार्बेट महोत्सव के तहत आयोजित हो रहा है और इसका आयोजन जिला सेवायोजन विभाग, चंपावत की देखरेख में किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर यह मेला सैनिक कल्याण विश्राम गृह, पिथौरागढ़ चुंगी के पास स्थित महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा।
Tanakpur Rojgar Mela- प्रमुख जानकारी
- मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी सहित 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।
- चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी।
- मेले में 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
- आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Tanakpur Rojgar Mela- आवश्यक दस्तावेज
- इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 21 फरवरी को सुबह 9 बजे मेला स्थल पर पहुंचना होगा।
- पंजीकरण के लिए नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- QR कोड के माध्यम से भी पंजीकरण संभव है।
Tanakpur Rojgar Mela- जानकारी के लिए संपर्क:
- दूरभाष: 05965-297303
- मोबाइल: 8218715939, 7830860575, 8445855555
यह मेला राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।