Ramnagar-Dehradun Express- शुरू हुई रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, जानें रूट

Ramnagar-Dehradun Express- उत्तराखंड के दो प्रमुख मंडलों, गढ़वाल और कुमाऊं, के बीच कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से ‘रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस’ रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। यह नई एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुगम और किफायती सफर की सुविधा मिलेगी।

Ramnagar-Dehradun Express- गढ़वाल-कुमाऊं और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा यह रूट

यह नई रेल सेवा न केवल उत्तराखंड के दो मंडलों को जोड़ेगी, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए भी बेहद मददगार साबित होगी। यह ट्रेन रामनगर से शुरू होकर काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए देहरादून तक का सफर तय करेगी।

इस रूट से कुमाऊं और गढ़वाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से को भी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिल गई है।

Ramnagar-Dehradun Express

Ramnagar-Dehradun Express- उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर: सीएम धामी

Ramnagar-Dehradun Express- शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

“रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस केवल एक नई ट्रेन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच विकास, संपर्क और नए अवसरों की जीवनरेखा साबित होगी।”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस नई रेल सेवा का सीधा लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। उन्हें अब सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *