Patalganga Accident- उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पातालगंगा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक विशालकाय पत्थर एक चलती कार पर गिर गया। इस हादसे में कार में सवार हरियाणा की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को पीपलकोटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब परिवार बदरीनाथ की ओर जा रहा था।
Patalganga Accident- लगातार बारिश बन रही खतरा
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रविवार रात से भारी वर्षा हो रही थी। बारिश के कारण कई स्थानों पर हाईवे पर मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पातालगंगा वही इलाका है जहां हर साल बरसात में भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।
Patalganga Accident- हाईवे की हालत चिंताजनक
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह मलबा आने और चट्टान गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कुछ हिस्सों में रास्ते बेहद संकरे और फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे यात्रा जोखिमपूर्ण हो गई है। संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मार्गों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें…