Nepal Plane Crash- नेपाल के एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, 18 की मौत

Nepal Plane Crash- नेपाल के काठमांडू में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है, यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

Nepal Plane Crash- राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब ये विमान टेकऑफ करने ही वाला था, उसी दौरान शौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, यह विमान हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ, शौर्य एयरलाइंस का विमान नंबर 9N – AME (CRJ 200) था।

शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसे का शिकार हो गया, हादसे के बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर हैं, इस हादसे की वजह से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Nepal Plane Crash

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया उसका पंख सीधा जमीन से टकरा गया, जिससे विमान में तुरंत आग लग गई. इसके बाद यह फिसलता हुआ रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर धुएं के गुबार देखे गए. विमान में केवल एयरलाइन का तकनीकी स्टाफ सवार था।

Nepal Plane Crash- इस हादसे में से 18 यात्रियों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. इस घटना में पायलट सुरक्षित है, नेपाल पुलिस के अनुसार विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया है।

शौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन परीक्षण के लिए पोखरा जा रहा था, यह जहाज एक महीने तक पोखरा के एक हैंगर में रखा गया था, इसकी मरम्मत की जानी थी।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *