44 लाख 91 हजार कीमत के खोये मोबाइल किए तलाश
Nanital Police–प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये गए थे। आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध व हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हेम चंद्र पंत निरीक्षक प्रभारी साइबर/मोबाइल एप के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2023 से अब तक IMEI नम्बरों को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कुल 266 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये। जिनकी अनुमानित कीमत 44,91,500 रुपये है।
मोबाइल मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाइल पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा नैनीताल पुलिस (Nanital Police) का आभार व्यक्त किया गया।

माह अक्टूबर 2023 से अब तक-
बरामदगी- 266 मोबाईल
अनुमानित कीमत- 44,91,500 रुपये
वर्ष 2023 में अब तक कुल बरामद- 896 मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत- 1,58,64,500 रुपये
पुलिस टीम (PoliceTeam)-

1- का0 किशन सिंह कुंवर
2- का0 दिनेश नगरकोटी
4- म0का0 पूजा चौधरी
बरामद मोबाईलों का विवरण

1- सैमसंग- 46- 7,94,000₹
2- वीवो- 49- 10,00000₹
3- रेडमी,एमआई- 50- 7,61,000₹
4- ओप्पो- 36- 5,30,000₹
5- वन प्लस- 09- 2,10,000₹
6- रियलमी- 34- 5,65,000₹
7- आई फोन- 03- 1,53,000₹
8- पोको- 08- 1,16,500₹
9- टैब / रियलमी- 01- 20,000₹
10- नारजो- 06- 72,000₹
11- जियो- 01- 6,000₹
12- आईटेल- 02- 24,000₹
13- टेक्नो- 08- 1,12,000₹
14- इन्फिनिक्स- 03- 40,000₹
15- नोकिया- 03- 25,000₹
16- माइक्रोमैक्स- 01- 1,000₹
17- लावा- 01- 6,000₹
18- अन्य- 05- 56,000₹
कुल मोबाईल- 266
कीमत- 44,91,500 रुपये
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम (Police Team) के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/ नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Leave a Reply