MDDA Projects

MDDA Projects- सीएम धामी और  एमडीडीए ने की देहरादून में  सौगातों की बारिश

MDDA Projects- आज देहरादून में भरी दोपहर सौगातों की बारिश हुई जहाँ मुख्यमंत्री  ने दूनवासियों को तरला नागल में बने सिटी फॉरेस्ट पार्क सहित कुल 11 योजनाओं की सौगात दी। 215 करोड़ की इन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत देहरादून एवं मसूरी में पार्क, बस अड्डे सहित विभिन्न सौन्दर्यकरण कार्य किये जाने हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी योजनाएं देहरादून और मसूरी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संपूर्ण उत्तराखंड के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह मैं, ऐसे ही नहीं कह रहा, मेरे द्वारा विगत दो माह में टनकपुर में 2215 करोड़ की योजनाओं का भूमि पूजन किया गया। हरिद्वार में एनएचएआई की 4700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।

MDDA Projects
MDDA Projects

MDDA Projects- एमडीडीए की 215 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

MDDA Projects-  हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम के तहत 1168 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। चंपावत में 161 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। अल्मोड़ा में 117 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। पौड़ी गढ़वाल में 828 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास  व लोकार्पण किया गया।

रुद्रप्रयाग में 456 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दो माह में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण करना यह दर्शाता है कि हम किस स्पीड और किस स्केल के साथ कार्यों को पूरा कर रहे हैं, जबकि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के बाद उन्हें पूरा करना भूल जाती थीं, लेकिन हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है।क्योंकि हमारी सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

 

MDDA Projects
MDDA Projects

उन्होंने कहा कि हमारा जोर संतुष्टिकरण पर है, तुष्टिकरण पर नहीं है। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है। हम जो कहते हैं, उसे हर हाल में पूरा करके दिखाते हैं और आगे भी जो कहेंगे, उसे पूरा करके दिखाएंगे।

MDDA Projects-  मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी  के नेतृत्व में देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हरेक क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास की ही तरह उत्तराखंड का तीव्र विकास हुआ है लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है।

आज देवभूमि में इतने विकास कार्य इसलिए हो पा रहे हैं क्योंकि हमारे यहां डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम करती है और इस कारण देवभूमि में लगातार विकास के कार्य पूर्ण हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि में विकास के कार्य होने के साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ें हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों का सम्मान बढ़ रहा है।

जबकि पूर्व की सरकारों में विकास के इंजन को जंक लग चुका था, युवा हताश थे, नागरिक सुविधाओं का अभाव था, गरीबों को योजनाओं का लाभ नही मिल पाता था, किसानों के सम्मान की बजाए उनका अपमान किया जाता था।

आज इसी का नतीजा ऐसी पार्टियों की सरकारें न घर की रहीं न घाट की।क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने परिवार चिंता की। ऐसी सरकारों ने सबके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। नौजवानों, किसान, व्यापारी, बेटी सबके हितों पर कुठाराघात किया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाला।

MDDA Projects-  उन्होंने कहा कि मैं, पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि हम इस दशक को प्रधानमंत्री  के नेतृत्व वाली तीसरे टर्म की सरकार में उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों का दशक बनाएंगे। आज जो सपने भारत देख रहा है, उन्हें पूर्ण करने का सामर्थ्य भी भारत का ही है और इसी सामर्थ्य के साथ हम उत्तराखंड को भी अपने विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे और इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिये मुझे और मेरी सरकार को आप सभी का सहयोग और समर्थन चाहिए।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नित नए आयाम रच रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, प्राधिकरण उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी, डॉ आरके जैन आदि उपस्थित रहे।

MDDA Projects- `उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने  लोकार्पण एवं शिलान्यास की  दी जानकारी

MDDA Projects

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा 36 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी फारेस्ट पार्क का लोकार्पण करने के साथ ही हर्बटपुर में निर्मित नवीन बस अड्डे का भी लोकार्पण किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तरला नागल में 36.97 करोड़ की लागत से सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर तैयार हो गया है।

हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क को बड़े क्षेत्रफल में तैयार किया गया है जो आने वाले दिनों में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां पर चलने के लिए ट्रैक के साथ ही लैंडस्केप के कार्यों के साथ ही बच्चों के खेलकूद के इंतजाम के साथ ही जिम, बैडमिंटन कोर्ट, गजीबो आदि के निर्माण किये जा रहे हैं। इसके अलावा हर्बटपुर में 3.20 करोड़ की लागत से बस अड्डे का निर्माण किया गया है।

MDDA Projects-  इन दोनों योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण करने के साथ ही माल रोड मसूरी में फसाड कार्य, मसूरी में ही इको पार्क, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आडत बाजार में मल्टीलेवल कार पार्किंग के अलावा आडत बाजार में ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही आईएसबीटी परिसर में लैंडस्केप कार्यों, मालदेवता रोड में प्राकृतिक श्रोत के सौंदर्यीकरण कार्य, डिफेन्स कॉलोनी में गौरा देव पार्क एवं कृत्रिम झील के सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ ही मियांवाला पंचायत घर के पास गन्ना सेन्टर के समीप भूमि पर पार्क निर्माण, लैंडस्केप व सौन्दर्यकरण कार्यों एवं राजकीय इंटर कॉलेज मियांवाला के समीप जोहड़ की भूमि पर वाटर पार्क लैंडस्केप के तहत सौन्दर्यकरण कार्यों का शिलान्यास किया है।

यह भी पढ़ें…

रुद्रप्रयाग के अनिल की चमकी किस्मत, Dream11 में जीते 1 करोड़ रुपये