Kedarnath Rescue Operation

Kedarnath Rescue Operation- रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन

Kedarnath Rescue Operation- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इसे साथ ही सीएम प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट की, इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की।

Kedarnath Rescue Operation

Kedarnath Rescue Operation- वहीं आज केदारघाटी में आई आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान का छठा दिन है, धाम में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें…

उत्‍तराखंड के 1.32 लाख राशन कार्डधारकों को अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा…