House of Himalayas

House of Himalayas- उत्तराखंड के “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड की लॉन्चिंग अमेजॉन इंडिया पर 

House of Himalayas- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” एवं Amazon India के बीच एमओयू हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने अमेजॉन इंडिया के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” की विधिवत लांचिंग की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  दिसंबर माह में इन्वेस्टर समिट में “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़”  ब्रांड की लांचिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड को लॉन्च करने का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है।

House of Himalayas

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड में शामिल उत्पादों की प्रोसेसिंग और उत्पादन का अधिकांश कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है। जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

House of Himalayas- मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की  देश और दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन खरीदारी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देश दिये कि “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड  के विभिन्न उत्पादों जैसे जीआई टैगिंग वाले उत्पाद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, सगंध उत्पाद को कैटेगराइज कर उनकी कैटेगरी वाइस ब्रांडिंग की जाये।

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…