Dehradun Rishikesh Highway- पेड़ों की कटाई पर लगी रोक, जानें मुख्यमंत्री ने क्यों पलटा फैसला

Dehradun Rishikesh Highway- देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी भारी विरोध के बाद उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जनता, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के आक्रोश का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने परियोजना के तहत होने वाले पेड़ों के कटान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक पेड़ों की कटाई स्थगित रहेगी।

Dehradun Rishikesh Highway- जनभावनाओं और पर्यावरण को प्राथमिकता

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास राज्य के लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और सभी हितधारकों के साथ फिर से एक विस्तृत संवाद स्थापित करें।

“हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों और निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हुए ही आगे की कार्यवाही करेंगे। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे ऊपर है।”- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Dehradun Rishikesh Highway- परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के भी हैं इंतजाम

यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिसे सभी आवश्यक वैधानिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियों के बाद शुरू किया गया था। इस मार्ग पर अक्सर होने वाली वन्यजीव दुर्घटनाओं और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रोजेक्ट में विशेष प्रावधान किए गए हैं:

  • हाथी अंडरपास: वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है।
  • विशेष कल्वर्ट: छोटे वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष कल्वर्ट (Culverts) की व्यवस्था की गई है।

Dehradun Rishikesh Highway- शासन स्तर पर अब सभी पक्षों के साथ दोबारा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक संतुलित रास्ता निकाला जा सके। फिलहाल, सरकार के इस फैसले से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *