Cloud burst in Uttarkashi- मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है, सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग की दर्जनों नहरें बाढ़ में बह जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, बारिश के कारण पहाड़ों पर भारी नुकसान हुआ है, सोमवार रात उत्तराकाशी में बादल फटने की घटना हुई है, अतिवृष्टि के कारण ना्कुरी गाड़ ने बरसाली क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के नाकुरी में काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है, इस कारण लोगों के छानियों, खेतों और शौचालयों के साथ घरों को भारी नुकसान है।
Cloud burst in Uttarkashi- मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि, अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।
राज्य में 131 मार्ग बंद हैं, इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं, पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं, बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और सात ग्रामीण मोटर मार्ग और देहरादून में दो राज्य मार्ग, एक अन्य मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply