Champawat Minor Rape Case

Champawat Minor Rape Case- नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी को 20 साल की सजा

Champawat Minor Rape Case- आधुनिक दुनिया में रिश्तों की मर्यादा को तार तार करने वाला मामला चम्पावत से आया है, जिसमें दीदी के देवर ने साली से दुष्कर्म किया, नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, और अब दोषी को 20 साल की सजा हुई है…

पीड़िता पिछले दो वर्ष से अपनी बहन के साथ रह रही थी, पीड़िता की बहन के सगे देवर ने लगभग नौ महीने पहले नाबालिग पीड़िता के साथ अपने घर में बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए, इससे पीड़िता गर्भवती हो गई.

इस खबर का पता जब घरवालों को लगा तो सबके होश उड़ गए, उसकी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर ने गर्भवती होने की पुष्टि की, 2020 में उसने हल्द्वानी के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया.

Champawat Minor Rape Case- मामला एक नाबालिग से संबंधित होने के कारण सभी संबंधित विभाग हरकत में आ गए, पूरे मामले में लोहाघाट थाना पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

3 साल तक चली कार्रवाई के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास और 25 हजार का अर्थ दंड लगाया, अर्थ दंड जमा नहीं करने की स्थिति में 3 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा, कोर्ट ने तीन साल बाद पॉक्सो एक्ट के मामले में फैसला सुनाया है।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक