Aakrosh Rally- कल दून में आक्रोश रैली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का होगा विरोध

Aakrosh Rally- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ 10 दिसंबर को राजधानी में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, इसके लिए विभिन्न संगठनों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है, रविवार को दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई, संगठन पदाधिकारियों ने आक्रोश मार्च को एक स्वर में समर्थन देते हुए दो घंटे बाजार बंद रखने का एलान किया है।

संगठन अध्यक्ष विपिन नागलिया अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में जातीय आधार पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और यातनाएं दी जा रही है।

संगठन संरक्षक अनिल गोयल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को देखते हुए बांग्लादेश सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए, व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और महासचिव सुनील मेसोन ने कहा कि आक्रोश मार्च मंगलवार को सभी वर्गों को साथ लेकर निकाला जाएगा  उधर, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी बैठक कर आक्रोश मार्च को समर्थन का एलान कर दिया है।

Aakrosh Rally- रेंजर्स ग्राउंड से सुबह 10.30 बजे शुरू होगा मार्च

Aakrosh Rally- रेंजर्स ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से चलकर आक्रोश मार्च दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, लकी बाग चौक, प्रिंस चौक, कचहरी चौक होते हुए डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें…

अठाली गांव बनेगा पहला Solar Village

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *