Premnagar Encounter Case- देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर मामले में अब नया मोड़ आ गया है, मुठभेड़ में मारे गए अकरम की मौत की जांच प्रशासन ने औपचारिक रूप से मजिस्ट्रियल जांच के दायरे में ले ली है, इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है और निर्देश दिए हैं कि सभी तथ्यों की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थानाभवन निवासी अकरम की प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला लगातार चर्चा में बना रहा।

घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ को लेकर कई सवाल उठे थे, जिसके चलते अब प्रशासन ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रियल जांच का निर्णय लिया है, जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ा कोई भी मौखिक, दस्तावेजी या अन्य साक्ष्य है, तो वह एक सप्ताह के भीतर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना बयान दर्ज करा सकता है।
Premnagar Encounter Case- प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों, पुलिस कार्रवाई, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों सहित सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी, ताकि वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा सके।