Char Dham Yatra 2026- उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं सुनिश्चित करने हेतु केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की है, इस संबंध में राज्य के डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं और तैयारियों पर चर्चा की उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा में शामिल होने का न्योता भी दिया।
डाॅ. रावत ने बताया कि यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी और चिकित्सकों का एक पूल तैयार किया जाएगा, जिसमें राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों, राज्य मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश और देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सक शामिल होंगे, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में नए अस्पतालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और ये यात्रा सीजन में यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

यात्रा के दौरान 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और कार्डियक एंबुलेंस की त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी। डॉ. रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रस्तावित नई कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता बताई, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Char Dham Yatra 2026- यह कदम चारधाम यात्रा को और सुरक्षित बनाने के साथ ही तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।