Chardham Yatra in Monsoon
Chardham Yatra in Monsoon- उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बीते दो हफ्तों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगभग पांच गुना गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री धाम पर पड़ा है, जहां 29 जून से यात्रा पूरी तरह बंद है।
मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद कुछ समय के लिए यात्रा स्थगित की गई थी, हालांकि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा फिलहाल जारी है। बावजूद इसके, तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। 20 जून तक जहां एक दिन में 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे, वहीं 3 जुलाई को यह संख्या घटकर मात्र 13 हजार रह गई।
Chardham Yatra in Monsoon- भूस्खलन, बादल फटने की घटनाओं और मार्गों के असुरक्षित होने के कारण प्रशासन श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।
यह भी पढ़ें…
