Safest Country in the World
इस दुनिया में अपराध का स्तर इतना ज्यादा है कि इंसान चाहे किसी भी देश में चला जाए वो सुरक्षित नहीं है. हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जो लोगों के लिए बेहद सुरक्षित हैं. इन देशों में जाकर आपको अपनी जान का खतरा कभी नहीं महसूस होगा, बल्कि परिवार के साथ यहां पर लोग सुख-शांति से जीवन बिता सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आइसलैंड देश की जो एक नॉर्डिक देश है और यूरोप का हिस्सा माना जाता है।
आज हम बात करने वाले हैं आइसलैंड के बारे में. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर किसी ने सवाल किया कि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह कौन सी है जहां जुर्म का स्तर सबसे कम है? कुछ लोगों ने इसके बारे में उत्तर दिया है. कई लोगों ने आइसलैंड का ही नाम लिया है।
सबसे सेफ है ये देश

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू और बिजनेस इंसाइडर वेबसाइट के अनुसार आइसलैंड को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है. ग्लोबल पीस इंडेक्स ने भी इस देश को नंबर 1 का दर्जा दिया है. नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार इस देश का 11 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है. अगर ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती रही तो ये देश जल्द ही डूब जाएगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसलैंड की पब्लिक यूनिवर्सिटी ट्यूशन फीस नहीं चार्ज करतीं, सिर्फ एप्लिकेशन और रेजिस्ट्रेशन फीस ही छात्रों से लेती है. इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यहां पर शिक्षा मुफ्त में है।
पुलिसकर्मी नहीं रखते बंदूक
जुर्म की बात करें तो यहां इतनी शांति है कि पुलिस को भी बल का प्रयोग नहीं करना पड़ता. यही कारण है कि पुलिसकर्मियों तक के पास बंदूक नहीं होती है, वो सिर्फ पेपर स्प्रे और डंडों के इस्तेमाल पर ही यकीन रखते हैं. इस देश में समलैंगिक विवाह की इजाजत है, और पुरुष और महिलाओं को एक बराबर वेतन देने का प्रावधान है।
