For the first time, a joint squad of women firefighters will be included in the Republic Day parade.
देश हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी 2024 के दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा. गणतंत्र दिवस की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. सेना के सभी विंग लगातार गणतंत्र दिवस परेड के लिए अभ्यास कर रहे हैं. साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता होगा. इन तीनों फोर्स की महिला ऑफिसर इस दस्ता को लीड करेंगी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला ऑफिसर एक साथ परेड में लीड करेगी.
अब तक ट्राई सर्विस दस्ता यानी तीनों सेनाओं का जॉइंट दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हुआ था. बता दें कि तीन दस्ते आर्मी की महिला अग्निवीर, नेवी की महिला अग्निवीर और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर का दस्ता समानांतर (पैरलर) मार्च करेगा. हालांकि तीनों सेनाओं की परेड करने की स्टाइल में भी फर्क है, इसलिए आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी मार्चिंग स्किल को भी फाइन ट्यून कर रही हैं, ताकि कदम से कदम मिलाकर कर्तव्य पथ पर मार्च कर सकें.

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी स्वदेशी
इस बार बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी पूरी तरह से स्वदेशी होगी. सूत्रों के मुताबिक बीटिंग रिट्रीट में जो भी धुनें बजाई जाएंगी वह स्वदेशी होंगी. इतना ही नहीं इसके लिए धुनों को चयन कर लिया गया है.
क्या है धुन
‘अबाइड विद मी’ धुन 1950 से लेकर हर साल 29 जनवरी तक बीटिंग रिट्रीट समारोह में बजाई जाती थी. इससे पहले 2020 में भी इसे हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन विवाद होने के बाद तब इसे फिर से शामिल कर लिया गया था. लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार बीटिंग रिट्रीट में हर धुन स्वदेशी होगी. इसमें ताकत वतन की हम से है…, कदम कदम बढ़ाए जा…., ऐ-मेरे वतन के लोगो…., फौलाद का जिगर…., शंखनाद… भागीरथी…. जैसी धुनें शामिल हैं. बता दें कि बीटिंग रिट्रीट सेना की बैरक में वापसी का प्रतीक है.
महिला सेलर्स की भी भर्ती शुरू
इंडियन नेवी में अग्निपथ स्कीम लागू होने के साथ ही अग्निवीर के तौर पर महिला सेलर्स की भी भर्ती शुरू हो गई है. नेवी के अग्निवीर के पहले बैच में 2600 अग्निवीर थे, इसमें 273 महिला अग्निवीर भी शामिल थी. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर के पहले बैच में महिलाएं नहीं थी, लेकिन दूसरे बैच में 153 महिला अग्निवीर थी जो पिछले महीने ही पासआउट हुई हैं. बता दें कि तीसरे बैच की ट्रेनिंग चल रही है और इसमें भी महिलाएं हैं. इंडियन आर्मी में 2019 से महिलाओं की सैनिक के तौर पर भी भर्ती शुरू हुई थी. महिलाएं कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में सैनिक के तौर पर तैनात हैं. अग्निपथ स्कीम लागू होने के साथ ही अग्निवीर के तौर पर महिलाएं कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में भर्ती हो रही हैं.
